गावां तिसरी मुख्य मार्ग विद्युत कार्यालय के समीप शुक्रवार की सुबह नौ बजे बाइक के आगे बकरी आ जाने से बाइक के पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद 108 के माध्यम से महिला को गावां सीएचसी पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने घायल महिला का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।