Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

स्वीटी सिंह राजपूत की शानदार प्रस्तुति, स्वागत गीत ने बिखेरा संगीत का जादू ! #UttarPradesh #santkabirnagar #singer #welcome #song #viralvídeo #viralreels

MORE NEWS

कार से कुचलकर युवक की हत्या का आरोप, इलाज के दौरान मौत; पत्नी ने दी तहरीर
संतकबीरनगर: खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अनई निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में कार की टक्कर से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए नामजद एवं अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
मृतक की पत्नी रीमा ने आरोप लगाया है कि 18 जून की रात उनके पति सुभाष चंद्र बधौली चौराहे से पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान चार पहिया वाहन से पहुंचे सूरज गौतम, राहुल, गोपाल तथा दो अज्ञात व्यक्तियों ने कथित रूप से साजिश के तहत उन्हें कार से टक्कर मार दी। आरोप है कि वाहन चालक ने पहले कार चढ़ाई और फिर पीछे करके दोबारा वाहन चढ़ा दिया।
घटना में गंभीर रूप से घायल सुभाष चंद्र को पहले जिला अस्पताल और बाद में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां 21 जून को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
पीड़िता ने मामले को हत्या करार देते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

कार से कुचलकर युवक की हत्या का आरोप, इलाज के दौरान मौत; पत्नी ने दी तहरीर संतकबीरनगर: खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अनई निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में कार की टक्कर से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए नामजद एवं अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। मृतक की पत्नी रीमा ने आरोप लगाया है कि 18 जून की रात उनके पति सुभाष चंद्र बधौली चौराहे से पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान चार पहिया वाहन से पहुंचे सूरज गौतम, राहुल, गोपाल तथा दो अज्ञात व्यक्तियों ने कथित रूप से साजिश के तहत उन्हें कार से टक्कर मार दी। आरोप है कि वाहन चालक ने पहले कार चढ़ाई और फिर पीछे करके दोबारा वाहन चढ़ा दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल सुभाष चंद्र को पहले जिला अस्पताल और बाद में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां 21 जून को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पीड़िता ने मामले को हत्या करार देते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 22, 2026

नाथनगर में दर्दनाक सड़क हादसा: जेसीबी से टकराई बाइक, युवक की मौत, एक गंभीर घायल

संतकबीरनगर के महुली थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना नाथनगर स्थित निबयहवा पोखरे के पास की है।

बताया जा रहा है कि कोनी गांव निवासी आदर्श सिंह अपने एक साथी के साथ बाइक से किसी काम से बाहर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अचानक सड़क किनारे खड़ी जेसीबी से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने आदर्श सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मृतक आदर्श सिंह एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थे।

 सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

नाथनगर में दर्दनाक सड़क हादसा: जेसीबी से टकराई बाइक, युवक की मौत, एक गंभीर घायल संतकबीरनगर के महुली थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना नाथनगर स्थित निबयहवा पोखरे के पास की है। बताया जा रहा है कि कोनी गांव निवासी आदर्श सिंह अपने एक साथी के साथ बाइक से किसी काम से बाहर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अचानक सड़क किनारे खड़ी जेसीबी से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने आदर्श सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक आदर्श सिंह एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 22, 2026

दिशा बैठक में कायनात फातिमा ने उठाए जनहित के मुद्दे, बंद पड़े सेमरियांवा आईटीआई कॉलेज को चालू कराने की मांग

संतकबीरनगर के जिला अधिकारी कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में जिले के सांसद, विधायकगण, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की गई।

बैठक में जिला पंचायत सदस्य कायनात फातिमा ने क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान सड़क, नाली, जल निकासी और अन्य जनसमस्याओं पर चर्चा की गई, लेकिन महिलाओं की सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और महिलाओं से संबंधित योजनाओं पर कोई विशेष चर्चा नहीं हुई। 

उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी बैठकों में महिला हितों और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को भी प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
कायनात फातिमा ने सेमरियांवा क्षेत्र में वर्षों से बंद पड़े आईटीआई कॉलेज का मामला भी जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने बताया कि यह आईटीआई कॉलेज लगभग 8 से 9 वर्षों से बंद पड़ा है, जिसके कारण क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। 

उन्होंने कहा कि यदि कॉलेज का संचालन दोबारा शुरू हो जाए तो क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं को इसका लाभ मिलेगा और उन्हें रोजगारपरक शिक्षा के लिए दूसरे जिलों का रुख नहीं करना पड़ेगा

उन्होंने दिशा बैठक में मांग की कि बंद पड़े आईटीआई कॉलेज के संबंध में संबंधित विभाग से रिपोर्ट लेकर जल्द से जल्द उसे संचालित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं। साथ ही उन्होंने क्षेत्र की सड़क, नाली और अन्य विकास कार्यों को भी शीघ्र पूरा कराने की मांग की।

बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों की योजनाओं और विकास कार्यों पर अपने सुझाव दिए, जबकि अधिकारियों ने उठाए गए मुद्दों के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

दिशा बैठक में कायनात फातिमा ने उठाए जनहित के मुद्दे, बंद पड़े सेमरियांवा आईटीआई कॉलेज को चालू कराने की मांग संतकबीरनगर के जिला अधिकारी कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में जिले के सांसद, विधायकगण, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत सदस्य कायनात फातिमा ने क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान सड़क, नाली, जल निकासी और अन्य जनसमस्याओं पर चर्चा की गई, लेकिन महिलाओं की सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और महिलाओं से संबंधित योजनाओं पर कोई विशेष चर्चा नहीं हुई। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी बैठकों में महिला हितों और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को भी प्राथमिकता दी जानी चाहिए। कायनात फातिमा ने सेमरियांवा क्षेत्र में वर्षों से बंद पड़े आईटीआई कॉलेज का मामला भी जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने बताया कि यह आईटीआई कॉलेज लगभग 8 से 9 वर्षों से बंद पड़ा है, जिसके कारण क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि कॉलेज का संचालन दोबारा शुरू हो जाए तो क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं को इसका लाभ मिलेगा और उन्हें रोजगारपरक शिक्षा के लिए दूसरे जिलों का रुख नहीं करना पड़ेगा उन्होंने दिशा बैठक में मांग की कि बंद पड़े आईटीआई कॉलेज के संबंध में संबंधित विभाग से रिपोर्ट लेकर जल्द से जल्द उसे संचालित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं। साथ ही उन्होंने क्षेत्र की सड़क, नाली और अन्य विकास कार्यों को भी शीघ्र पूरा कराने की मांग की। बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों की योजनाओं और विकास कार्यों पर अपने सुझाव दिए, जबकि अधिकारियों ने उठाए गए मुद्दों के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 22, 2026

स्वीटी सिंह राजपूत की शानदार प्रस्तुति, स्वागत गीत ने बिखेरा संगीत का जादू ! #UttarPradesh #santkabirnagar #singer #welcome #song #viralvídeo #viralreels - Khalilabad News