नाथनगर: नाथनगर सीटीएस ग्राउंड में डीएम और एसएसपी ने किया रावण, मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतलों का दहन
भागलपुर के नाथनगर स्थित ऐतिहासिक कर्णगढ़ सीटीएस ग्राउंड में विजयादशमी के अवसर पर जिलाधिकारी अलंकृता पांडे और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया। इस दौरान मैदान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।