राघोगढ़: राघोगढ़ के लोक सेवा केंद्र में प्रमाण पत्रों की अतिरिक्त शुल्क वसूली का आरोप, एसडीएम से शिकायत कर वीडियो जारी किए
Raghogarh, Guna | Sep 10, 2026 गुना के राघौगढ़ लोक सेवा केंद्र पर लोगों से प्रमाण पत्रों की निर्धारित राशि से ज्यादा की वसूली हो रही है। 10 सितंबर को शिकायतकर्ता हरिओम प्रजापति ने कहा, 9 सितंबर को बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनवाने गया, ₹50 शुल्क ली कच्ची रसीद दी और फॉर्म भी निरस्त भी कर दिया। राघोगढ़ एसडीएम को दस्तावेज सबूत के साथ शिकायत कर जांच और कार्यवाही की मांग की है।