पत्नी के घर छोड़ने से नाराज बेटे ने मां के सिर पर लाठी से किया वार, मौके पर मौत; पिता से भी मारपीट
डूंगरपुर के दोवड़ा थाना क्षेत्र के विकासोर गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान बेटे ने अपनी 55 वर्षीय मां सुखी की लाठी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी पवन की पत्नी करीब चार साल पहले घर छोड़कर चली गई थी। इसी बात को लेकर वह पिछले कुछ दिनों से माता-पिता से विवाद कर रहा था। 29 सितंबर को पवन घर में गाली-गलौज करते हुए आया और सामान फेंकने लगा। विरोध करने पर उसने मां के सिर पर लकड़ी से वार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। बीच-बचाव करने आए पिता वालेंग से भी मारपीट की। आरोपी फरार है।
#Dungarpur #DungarpurNews #RajasthanNews #CrimeNews #MurderCase BreakingNews