बांसवाड़ा में श्वान आतंक: खाट पर बैठे 50 वर्षीय अधेड़ पर कुत्ते ने किया हमला, पैरों में लगे 10 टांके
बांसवाड़ा जिले में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र के दशहरा पाड़ा गांव का है। बुधवार सुबह घर के बाहर खाट पर बैठे 50 वर्षीय वालेंग पुत्र मोगजी पर अचानक एक आक्रामक श्वान ने हमला कर दिया। कुत्ते ने उनके दोनों पैरों को बुरी तरह काट लिया, जिससे गहरे घाव हो गए। परिजन घायल वालेंग को तुरंत बांसवाड़ा के एमजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उनके दोनों पैरों पर कुल 10 टांके लगाए। फिलहाल वालेंग का अस्पताल में उपचार जारी है। लगातार हो रहे श्वान हमलों से ग्रामीणों में चिंता बढ़ रही है।
#Banswara #BanswaraNews #DogAttack #StrayDogs #DogBite RajasthanNews