पुरानी बावड़ी, नई उम्मीद: मेनारिया समाज ने शुरू किया जलस्रोत पुनर्जीवन अभियान
उदयपुर के पानेरियों की मादड़ी में मेनारिया ब्राह्मण समाज ने वर्षों से बंद पड़ी बावड़ी को फिर उपयोगी बनाने की पहल की। कम बारिश और पानी की बढ़ती जरूरत को देखते हुए ग्राम सभा में पुराने जलस्रोत की सफाई का निर्णय लिया गया। समाज ने वार्ड 48 के पार्षद महेश पुरी गोस्वामी को जानकारी दी। पार्षद ने जिला कलेक्टर और अतिरिक्त जिला कलेक्टर दीपेंद्र सिंह राठौर को अवगत कराया। सुरक्षा के लिए राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम को बुलाया गया। टीम ने ग्रामीणों और युवाओं के साथ मिलकर बावड़ी से कचरा और गंदगी बाहर निकाली। समाज ने पुराने जलस्रोतों के संरक्षण की अपील की।
#Udaipur #WaterConservation #WaterSave #SaveWater #WaterCrisis RajasthanNews