बथनाहा: विकास कोष की राशि में अनियमितता का आरोप: घटिया सामग्री से सड़क निर्माण
बथनाहा प्रखंड के मॉडल स्कूल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बथनाहा में करीब पांच लाख रुपये की लागत से बन रही सड़क में अनियमितता और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगा है। आरोप है कि एस्टीमेट के विपरीत बिना बालू बिछाए घटिया ईंट से सोलिंग कर करीब 600 फीट पीसीसी सड़क का निर्माण करा दिया गया।