बाह: बटेश्वर मंदिर पहुंचे पूर्व मुख्य सचिव, यमुना की स्वच्छता पर दिया जोर
पूर्व मुख्य सचिव राजवीर सिंह अपने पुत्र व झांसी डीएम अविनाश कुमार के साथ वुधवार दोपहर 2 बजे तीर्थ धाम बटेश्वर पहुंचे। उनके साथ बनारस से जिला जज किरन पाल सिंह, उनकी पत्नी एडीजे रश्मि और पीओ जिला जज केपी सिंह भी शामिल थे। उन्होंने मंदिर के पुजारी राकेश बाजपेयी और अशोक गोस्वामी द्वारा विधि-विधान से पूजा अर्चना की।