बाह: कलींजर गांव में बिजली घर के पास दो बाइक की भिड़ंत, दो लोग घायल
थाना क्षेत्र बाह के गांव कलींजर में बुधवार शाम करीब साढ़े 3 बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। घटना कलींजर बिजली घर के पास हुई, जहां स्याइच भौंर निवासी अजय (पुत्र लालता प्रसाद) और दूसरी बाइक चला रहे सर्वेश (पुत्र चिरोंजीलाल) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बाह भेजा।