बाह: पिनाहट गौशाला के निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने दिए विशेष निर्देश
मंगलवार शाम 4 बजे पिनाहट बीडीओ रजत कुशवाह ने ग्राम पंचायत नगला भरी की गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गायों के भूसे और चारे की पर्याप्त उपलब्धता पर संतोष व्यक्त किया। बढ़ती शीतलहर के मद्देनजर गौशाला प्रबंधन को गर्म चटाई, तिरपाल और अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साफ-सफाई और पोषक आहार की नियमित व्यवस्था पर जोर देते हुए बीडीओ ने कहा कि गौ संरक्षण का