बाह: पिनाहट में जुआरियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने बीहड़ में चलाया कांबिंग अभियान
आगरा पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड के निर्देश पर पिनाहट पुलिस ने थाना अध्यक्ष ब्रह्मपाल सिंह के नेतृत्व में चंबल के बीहड़ में कांबिंग अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य जुआरियों, सटोरियों और अवैध गांजा तस्करों की धरपकड़ करना था। पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि अवैध कारोबार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।