बाह: भदरौली के पास चलती बस में धुआं निकलने से मची भगदड़, बड़ा हादसा टल गया
पिनाहट के भदरौली चौकी क्षेत्र में सोमवार रात साढ़े 8 बजे एक चलती प्राइवेट बस से अचानक धुआं निकलने लगा। बस में धुआं भरते ही यात्रियों में भगदड़ मच गई और चीख-पुकार शुरू हो गई। चालक और परिचालक की सूझबूझ से सभी सवारियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। बस आगरा से बाह की ओर जा रही थी। गनीमत रही कि समय रहते बड़ा हादसा टल गया।