बाह: बासौनी क्षेत्र में खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, दो लोग हुए घायल
थाना बासौनी क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे खेत की मेड को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। झगड़े में एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पीआरवी 66 पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।