सोरांव: होलागढ़ इलाके में स्टे ऑर्डर के बावजूद कब्जा का आरोप, की गई शिकायत
होलागढ़ थाना क्षेत्र के केशव राव (रामदासपुर) गांव के दिनेश कुमार पाल ने थाने में शिकायत दी है। उन्होंने अपनी जमीन पर अवैध कब्जे और धमकी देने का आरोप लगाया है।आरोप है कि मामला कोर्ट में होने के बाद भी गांव के कुछ लोग जबरन जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। विरोध करने पर वे मारपीट और गाली-गलौज करते हैं। अवैध कब्जा रुकवाने तथा दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की अपील की है।