चार लाख, बाइक और सोना भी कम पड़ा! कार-जमीन की मांग में नवविवाहिता की मौत का
संतकबीरनगर। दहेज की मांग को लेकर नवविवाहिता की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मेंहदावल थाना क्षेत्र के बरईपुर गांव की रहने वाली उर्मिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अपनी बेटी वंदना की मौत के मामले में ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़िता के मुताबिक वंदना की शादी 2 नवंबर 2025 को दुधारा थाना क्षेत्र के चिउट्ठना निवासी सूरज से हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने अपनी हैसियत से बढ़कर चार लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठी, चैन, मोटरसाइकिल और गृहस्थी का सामान दिया था।
आरोप है कि कुछ समय बाद पति सूरज ने दो लाख रुपये और चार पहिया वाहन तथा ससुर जितेंद्र ने जमीन खरीदने के लिए एक लाख रुपये की मांग शुरू कर दी।
मां का आरोप है कि मांग पूरी न होने पर वंदना को प्रताड़ित किया जाता था। 10 सितंबर को वंदना ने फोन पर मां से कहा कि वह ससुराल में ठीक नहीं है और उसके साथ कभी भी घटन