ऑक्सफोर्ड ग्रुप ऑफ स्कूल्स की जमुई, मलयपुर, चकाई और खैरा शाखाओं में दीपावली एवं छठ महापर्व श्रद्धा, उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने रंगोली, पारंपरिक लोकगीतों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आकर्षक झांकियों के माध्यम से बिहार की समृद्ध लोक संस्कृति और भारतीय परंपराओं की मनमोहक झलक पेश की। इस अवसर पर निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा एवं सचिव कुसुम सिन्हा ने विद्यार्थियों को पर्वों के सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व से अवगत कराया। वहीं सभी शाखाओं में विद्यार्थियों ने स्वच्छ, सुरक्षित एवं प्रदूषणमुक्त दीपावली मनाने की शपथ ली।
विद्यालय प्रबंधन की यह पहल शिक्षा के साथ संस्कार, संस्कृति संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का सराहनीय संदेश देती है।
#OxfordGroupOfSchools #OxfordPublicSchool #Jamui #Malaypur #DiwaliCelebration #ChhathMahaparv #छठ_महापर्व #दीपावली #भारतीय_संस्कृति #लोकसंस्कृति #पर्यावरण_संरक्षण #प्रदूषणमुक्त_दीपावली #शिक्षा_और_संस्कार #BiharNews
Jamui, Jamui | Nov 7, 2026