प्रखंड के पेटरपहाड़ी पंचायत अंतर्गत उरवा गांव में नाले के पानी की समुचित निकासी नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाले का गंदा पानी सड़क पर बहने से जलजमाव और कीचड़ की स्थिति सोमवार दो बजे तक बनी हुई है। इसके कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। पैदल राहगीरों के साथ दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही ह