प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बरोरह में बुद्ध विचार मंच बरोरह पंचायत के तत्वावधान में बिहार लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद की 104वीं जयंती पर 14 फरवरी 2026 (शनिवार) को समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय और समतामूलक समाज की स्थापना के उनके विचारों को याद किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि शहीद जगदेव प्रसाद ने शोषितों और वंचितों के हक की लड़ाई लड़ी थी।