प्रखंड क्षेत्र की कनौसी पंचायत अंतर्गत ग्राम करमडीह में शुक्रवार दोपहर 12 बजे कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की गई। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पप्पू यादव ने आश्रित जितेंद्र कुमार को तीन हजार रुपये की सहायता राशि सौंपी। बताया गया कि जितेंद्र कुमार के पिता स्व. श्यामदेव यादव (70 वर्ष) का शुक्रवार को निधन हो गया है।