गुरारू चौक पर जाम की समस्या लगातार बनी हुई है। प्रतिदिन सुबह से शाम तक वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।अतिक्रमण, ऑटो की अव्यवस्थित पार्किंग और दुकानों के सामने खड़ी बाइकें जाम का मुख्य कारण बताई जा रही हैं। स्थिति ऐसी है कि स्कूली वाहन, एम्बुलेंस और थाना की गाड़ियां भी जाम में फंसती है।