गुरारू थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे–69 पर गुरारू–मथुरापुर रोड स्थित गेंद बीघा मोड़ के समीप सोमवार दोपहर 12 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गेंद बीघा निवासी कमलेश यादव (40), पिता स्व. जगेश्वर यादव के रूप में हुई है। कमलेश यादव अपने गांव गेंद बीघा से पैदल गुरारू बाजार स्थित अपने आवास पर जा रहे थे।