नवाबगंज: बांसा गांव में शराबी पति ने पत्नी को डंडे से मारपीट कर घर से निकाला और दी जान से मारने की धमकी
बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र के बांसा गांव में घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। शशि रावत नामक महिला ने अपने पति मुकेश कुमार के खिलाफ मारपीट और धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। शशि ने बताया कि उसका पति नशे में रोज गाली-गलौज करता है और 10 जुलाई को डंडे से उसके दोनों हाथों पर हमला कर दिया।