नवाबगंज: जैदपुर के श्री बाला मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर्व अभियान के तहत पुजारी को अंग वस्त्र और मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे "गुरु पूर्णिमा पर्व अभियान" के तहत मंडल जैदपुर में श्री बालाजी मंदिर अब्दुल्लापुर के पुजारी को अंग वस्त्र,फूल माला पहनकर मिष्ठान देकर गुरुवार करीब 5 बजे सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता राम हेतु विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रेम प्रकाश द्विवेदी के साथ पहुंच कर अम्बरीष रावत ने सम्मानित किया।