नवाबगंज: देवा ओवरब्रिज पर बाइक सवार की गर्दन में फंसा मांझा, गिरकर बाल-बाल बचा युवक
बाराबंकी में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से एक और हादसा सामने आया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के देवा ओवरब्रिज पर गुरुवार करीब 1 बजे एक युवक की गर्दन में पतंग का मांझा फंस गया। बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गया।मंझपुरवा निवासी धर्मेश कुमार जीआईसी ऑडिटोरियम मैदान में अभ्यास के लिए जा रहे थे। देवा ओवरब्रिज पर पतंग का मांझा उनके गले में लिपट गया।