नवाबगंज: अरुणोदय पब्लिक स्कूल में जनकल्याण किसान एसोसिएशन ने गुरु के नाम पर किया वृहद पौधरोपण
प्रदेश सरकार व वन विभाग द्वारा चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान को गति प्रदान करने के लिए गुरुवार करीब 11 बजे जनकल्याण किसान एसोसिएशन द्वारा चलाए जा रहे जीवन रक्षार्थ एक पौधारोपण अभियान के तहत गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर अरुणोदय पब्लिक स्कूल मसूदपुर में एक पेड़ गुरु के नाम वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।