नवाबगंज: शहर में प्रवर्तन दलों ने स्कूली वाहनों की जांच की, फिटनेस व परमिट नियमों का उल्लंघन मिलने पर 2 स्कूल वाहन सीज, 7 चालान
अनफिट स्कूली वाहनो के खिलाफ परिवहन विभाग द्वारा 1 से 15 जुलाई तक चलाये जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के अन्तर्गत आज बृहस्पतिवार करीब 10:15 बजे एआरटीओ अंकिता शुक्ला, यात्री/मालकर अधिकारी रवि चन्द्र त्यागी की टीम ने संचालित स्कूली वाहनो का फिटनेस, परमिट, बीमा और प्रदूषण आदि की जांच करते हुये 2 वाहनो को सीज व 7 चालान लिए गए है।