नवाबगंज: देवा थाना क्षेत्र से पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, लकड़ी का बेंत बरामद
थाना देवा पुलिस ने गुरुवार करीब 5:20 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं से संबंधित वांछित अभियुक्तगण अमर सिंह उर्फ अम्बर सिंह पुत्र बनवारी व दारा पुत्र श्रीराम निवासीगण ग्वारी थाना देवा को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 लकड़ी का बेंत बरामद किया गया।