जतारा: जतारा का करोड़ों का पूर्व पॉलिटेक्निक कॉलेज वीरान, बना शराबियों का अड्डा
बैरवार तिराहे के पास स्थित पूर्व पॉलिटेक्निक कॉलेज की इमारत देखरेख के अभाव में बदहाल हो रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, परिसर में शराबियों और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। नागरिकों ने कलेक्टर से भवन को किसी सरकारी विभाग को सौंपकर जनहित में उपयोग करने की मांग की है।