खानपुर: खानपुर कस्बे के नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के विधायकों ने संभाली कमान, तेज किया जनसंपर्क
खानपुर कस्बे के नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस व भाजपा के विधायकों ने कमान संभाल ली वहीं उन्होंने आज वार्डों में जनसंपर्क भी तेज कर दिया। खानपुर कस्बे के लोगों ने आज रविवार को शाम 4:00 बजे के लगभग बताया कि नगर पालिका चुनाव को लेकर नगर के सभी 25 वार्डों में प्रत्याशियों का घर-घर जनसंपर्क काफी तेज हो गया है। चुनाव में 25 वार्डों में प्रतिद्वंद्विता का माहौल है ।