टीकमगढ़: टीकमगढ़ के मातृ पितृ छाया वृद्धाश्रम और बालगृह में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, जिला न्यायाधीश रहीं मौजूद
मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देश अनुसार टीकमगढ़ मातृ पितृ छाया वृद्ध आश्रम एवं बाल गृह में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश प्रवीणा व्यास मौजूद रही। इस दौरान जिला न्यायाधीश द्वारा वृद्ध आश्रम में उपस्थित वृद्ध जन को उनके अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।