टीकमगढ़: धजरई में पुरानी रंजिश को लेकर करीब 6 लोगों ने एक युवक के साथ की मारपीट, जिला अस्पताल में उपचार जारी
टीकमगढ़ जिले के धजरई गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट हुई है। घायल का पुष्पेंद्र पाल निवासी धजरई गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था इसी दौरान गांव के लगभग आधा दर्जन लोग आए और पुरानी रंजिश को लेकर पुष्पेंद्र के साथ मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गया।