टीकमगढ़: जिला पंचायत सभाकक्ष में शिक्षा और खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली लाड़ली बालिकाओं को सम्मानित किया गया
कलेक्टर विवेक श्रोतिय के निर्देश अनुसार टीकमगढ़ जिला पंचायत सभाकक्ष में लाड़ली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा खेलकूद आदि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली लाड़ली बालिकाओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में दो बालिकाओं द्वारा एक पेड़ लाड़ली लक्ष्मी के नाम पौधारोपण किया गया।