टीकमगढ़: पहाड़ी खुर्द गांव में पिता-पुत्र के साथ मारपीट करने का मामला, शिकायत के आधार पर मामला दर्ज
टीकमगढ़ जिले के पहाड़ी खुर्द गांव में पिता पुत्र के साथ मारपीट हुई है। घायलों के नाम बाबूलाल और मोती बताए गए हैं। घायल मोती ने बताया कि उसके पिता बाबूलाल हैंडपंप पर पानी भर रहे थे इसी दौरान पड़ोस के पप्पू और संतोष आए आपसी बात को लेकर गाली गलौज की और फिर कुल्हाड़ी से मारपीट कर दी। बचाने के प्रयास में मोती के साथ भी मारपीट हुई है।