टीकमगढ़: देहात थाना पुलिस ने अपहृत नाबालिग बालिका और दो बालकों को दस्तयाब किया, परिजनों को सौंपा
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा गुम बालक बालिकाओं महिलाओं की दस्तयाबी हेतु ऑपरेशन मुस्कान अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में देहात थाना पुलिस द्वारा थाने के अपराध क्रमांक 167/25 में अपहृत नाबालिक बालिका और अपराध क्रमांक 166/25 अपहृत दो बालकों को सकुशल दस्तयाब किया गया है।