कानपुर नगर निगम के खर्चों का हिसाब होगा ऑनलाइन!
नगर निगम के विकास कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए 'KNN Budget & Works Transparency Portal' बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। इस पोर्टल पर बजट, टेंडर, ठेकेदार, विकास कार्यों की लागत और भुगतान जैसी जानकारियां सार्वजनिक करने की मांग की गई है।
19 अक्टूबर को कार्यकारिणी की बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा होगी। अब देखना होगा कि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है या नहीं और कानपुर की जनता को अपने टैक्स के पैसे का हिसाब ऑनलाइन देखने की सुविधा कब तक मिलती है।
आपकी क्या राय है? क्या नगर निगम के हर खर्च का हिसाब जनता के सामने होना चाहिए? कमेंट में बताएं।
📍 Ground Zero News | कानपुर की हर बड़ी खबर पर नजर
.
#Kanpur #KanpurNews #KanpurNagarNigam #BreakingNews #GroundZeroNews UPNews KanpurUpdates
Mathura, Mathura | Oct 13, 2026