DGP राजीव कृष्णा का पुलिस अधिकारियों को दो टूक संदेश!
मीडिया और पुलिस के बीच बेहतर तालमेल लोकतंत्र और जनहित के लिए बेहद जरूरी है। DGP राजीव कृष्णा ने स्पष्ट किया कि पत्रकारों के साथ सम्मानजनक और प्रोफेशनल व्यवहार बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी का अहम हिस्सा है। यदि कोई अधिकारी मीडिया के प्रति गलत कार्यशैली अपनाता है, तो उसे पहले समझाया जाएगा और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई भी की जाएगी।
उन्होंने कहा कि मीडिया केवल पुलिस के कार्यों को जनता तक पहुंचाने का माध्यम नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं और शिकायतों को पुलिस तक पहुंचाने वाली एक महत्वपूर्ण कड़ी भी है।
पत्रकार समाज की आवाज हैं। उनकी खबरों, सवालों और जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनना और उन पर आवश्यक कार्रवाई करना पुलिस की जिम्मेदारी है।
Ground Zero News की ओर से भी यही संदेश है कि पुलिस और पत्रकारिता के बीच टकराव नहीं, बल्कि सम्मान, संवाद और सहयोग का रिश्ता होना चाहिए। क्योंकि मजबूत पत्रकारिता और जवाबदेह