कानपुर के काकादेव में खूनी विवाद, युवक की मौत से मचा हड़कंप!
कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर स्थित मतैयापुरवा की कुम्हार वाली गली में दो चचेरे भाइयों के बीच विवाद के बाद युवक की मौत का मामला सामने आया है।
मृतक की पहचान राकेश कुमार के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, विवाद के दौरान राकेश के सिर पर लोहे की रॉड से वार किए जाने और मारपीट का आरोप है। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।
घटना में चचेरे भाई रवि पर मारपीट का आरोप लगा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
आखिर दोनों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ? पुलिस जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की तस्वीर साफ होगी।
📍 स्थान: काकादेव, कानपुर नगर
📰 Ground Zero News
खबर वही, जो ज़मीनी हकीकत से जुड़ी हो।
#KanpurNews #Kanpur #Kakadev #CrimeNews #KanpurPolice