कानपुर के बाबूपुरवा थाना क्षेत्र स्थित मुंशीपुरवा रावण मेले में मोबाइल चोरी के शक ने ऐसा तूल पकड़ा कि देखते ही देखते जमकर मारपीट शुरू हो गई। वायरल वीडियो में दो पक्षों के बीच लात-घूंसे और बेल्ट से मारपीट होती दिखाई दे रही है।
घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं, निर्धारित पुलिस पिकेट पर पुलिसकर्मियों की गैरमौजूदगी के आरोपों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
आखिर मेले में इतनी भीड़ के बावजूद सुरक्षा के इंतजाम कहां थे? क्या पुलिस इस मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई करेगी?
📍 स्थान: मुंशीपुरवा, बाबूपुरवा, कानपुर
📹 वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
Ground Zero News | सच की शुरुआत ग्राउंड जीरो से
.
.
#Kanpur #KanpurNews #Babupurwa #Munshipurwa #RavanMela