कानपुर देहात में यातायात सुरक्षा माह-2026 का शुभारंभ, अधिकारियों ने खुद पहनाए हेलमेट!
जनपद में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात सुरक्षा माह-2026 की शुरुआत की गई।
अकबरपुर के बस स्टॉप मैकूलाल पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, जिलाधिकारी कपिल सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान बिना हेलमेट बाइक चला रहे लोगों को रोककर अधिकारियों ने अपने हाथों से हेलमेट पहनाए और सुरक्षित सफर का संदेश दिया। साथ ही ओवरस्पीडिंग के खतरों के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया।
याद रखिए, हेलमेट चालान से नहीं, आपकी जान बचाने के लिए है। सड़क सुरक्षा अपनाएं, सुरक्षित घर पहुंचें।
📍 ग्राउंड ज़ीरो न्यूज़ | Ground Zero News
.
.
#KanpurDehat #TrafficSafetyMonth2026 #RoadSafety #HelmetAwareness