कानपुर नगर के साढ़ थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव में 1 नवंबर को हुई गोपाल तिवारी की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, 2 नवंबर को विकास अवस्थी (34), बबली (55) और रमा (30) को गंभीरपुर गांव के पास मिक्सचर प्लांट के नजदीक से गिरफ्तार किया गया।
बताया जा रहा है कि हत्या के पीछे अवैध संबंधों को लेकर विवाद की बात सामने आई है। गिरफ्तारी डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी और एसीपी घाटमपुर कृष्ण कांत यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मिश्रा की टीम ने की।
फिलहाल तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस अन्य थानों से भी आरोपियों का आपराधिक इतिहास जुटा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
📍 स्थान: गंभीरपुर गांव, थाना साढ़, कानपुर नगर।
खबर से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए Ground Zero News के साथ।
#Kanpur #KanpurNews #GopalTiwari #SaadhPolice #kanpurpolice