त्योहार से पहले बिहार में मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने की तैयारी!
बिहार सरकार ने खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। स्वास्थ्य सचिव-सह-खाद्य संरक्षा आयुक्त कुमार रवि ने अधिकारियों को होटल, रेस्टोरेंट, दूध, मिठाई, खाद्य तेल और मसालों की नियमित जांच के निर्देश दिए हैं।
त्योहारी सीजन में मिठाई से लेकर दूध और तेल तक की गुणवत्ता पर नजर रहेगी। मिलावट या खाद्य सुरक्षा नियमों में गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।
आपके इलाके में भी खाद्य पदार्थों की जांच हो रही है या नहीं? बताइए…
#Bihar #FoodSafety #BiharNews #Festival #biharfoodsafety #foscos #FoodAdulteration
Chapra, Saran | Sep 10, 2026