बेल्थरा रोड: नरला की शिक्षिका ने छात्र को डंडे से पीटा, छात्र के स्कूल जाने से इंकार करने पर मां ने शिक्षिका पर कार्रवाई की मांग की
शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय नरला के छात्र सर्वेश गुप्ता 9 वर्ष को शिक्षिका द्वारा बेरहमी से डंडे से पीटने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित सर्वेश गुप्ता कक्षा 4 का छात्र है और उसके पीठ पर डंडे के कई निशान है। जिसके कारण सहमे छात्र से स्कूल जाने से इंकार कर दिया तो नाराज मां ने अब शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।