बेल्थरा रोड: सड़क हादसे के बाद बेल्थरा रोड वार्ड नंबर 9 के कोहार टोला में पहुंचा युवक का शव, मां और पत्नी हुईं अचेत
सड़क हादसे के कारण जख्मी बाइक सवार मनोज प्रजापति की इलाज के दौरान मौत के बाद सोमवार रात साढ़े सात बजे शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। बेल्थरारोड नगर के वार्ड नं 9 स्थित कोहार टोला में मृतक के घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। अंधेरे में ही पत्नी निशा देवी एवं मां फूलमती देवी ने बेटे का अंतिम दर्शन किया और अचेत हो गई, जिन्हें आसपास के महिलाओं ने संभाला।