बेल्थरा रोड: लेखपालों ने वेतन और अन्य मांगों को लेकर बेल्थरारोड एसडीएम के नाम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने मंगलवार को 2 बजे के आसपास विलंब से मिल रहे अपने वेतन को दिलवाने और अन्य मांगों को लेकर बेल्थरारोड एसडीएम के नाम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा और मांगों को लेकर आंदोलन करने की चेतावनी दी। लेखपाल संघ अध्यक्ष मनीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लेखपालों का वेतन हर माह के 5 तारीख तक आ जाना चाहिए लेकिन अब तक जनवरी एवं फरवरी का वेतन नहीं मिला