बेल्थरा रोड: एसडीएम ने बोर्ड परीक्षा में प्रवेश पत्र से परीक्षार्थियों का किया मिलान, जीएमएएम कॉलेज पर 51 ने छोड़ी परीक्षा
यूपी बोर्ड परीक्षा के तहत मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक प्रथम पाली में हाइस्कूल के विज्ञान एवं इंटरमीडिएट के लेखाशास्त्र की परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। इस दौरान प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर नकल को लेकर कड़ी चौकसी बरती गई। बेल्थरारोड एसडीएम निशांत उपाध्याय ने दलबल के साथ कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।