बेल्थरा रोड: चौकियां मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, मवेशी को बचाने में युवक हुआ जख्मी
उभांव थाना क्षेत्र के चौकियां मोड़ के पास मंगलवार दोपहर 1 बजे के आसपास तेज रफ्तार एक बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे बाइक सवार आदित्य कुमार 20 वर्ष ग्राम दाढ़ा रतनपुरा निवासी गंभीर रुप से जख्मी हो गया। जो बेल्थरारोड में बोर्ड की परीक्षा देकर अपने घर बाइक से जा रहा था। अचानक एक मवेशी को बचाने में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गया।