बेल्थरा रोड: चंद्रौल शिवमंदिर के पास मवेशी को बचाने के दौरान ईरिक्शा पलटा, चालक हुआ जख्मी
उभांव थाना के चंद्रौल शिवमंदिर के पास मंगलवार दोपहर 1 बजे के आसपास मवेशी को बचाने में ईरिक्शा पलट गया। जिससे चालक अमित कुमार 33 वर्ष ग्राम तुर्तीपार निवासी गंभीर रुप से जख्मी हो गया। जिसे तत्काल उपचार के लिए सीयर सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार जख्मी अमित कुमार का दायां पैर टूट गया है।