कटकमदाग: फतहा-ओदरना मार्ग पर एनटीपीसी की एंबुलेंस और कोयला वाहन में टक्कर, एंबुलेंस चालक घायल
हजारीबाग में फतहा पिकेट से ओदरना जाने वाले मार्ग पर गुरुवार को पांच बजे एनटीपीसी का एंबुलेंस और एनटीपीसी के कोयला परिवहन में लगे हाईवा वाहन के बीच टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुर्घटना में एंबुलेंस चालक घायल हो गया, जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।