आगरा: अब्बू लाला दरगाह कट पर स्कूटी सवार युवक पर बाइक सवार दो बदमाशों ने नुकीले हथियार से किया हमला, वीडियो आया सामने
Agra, Agra | Nov 23, 2025 आगरा के भगवान टॉकीज–अब्बू लाला दरगाह कट पर स्कूटी सवार युवक पर दो बाइक सवार बदमाशों ने नुकीले हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हथियार युवक के सिर में धंसने का वीडियो सामने आते ही हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। घायल युवक की सर्जरी कर हथियार निकाला गया। पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।